जालंधर-कपूरथला रोड पर बस और इनोवा कार में हुई टक्कर: गनीमत रही कि हादसे में बाल-बाल बची सभी सवारियों की जान, पुलिस जांच शुरु – Jalandhar News

जालंधर-कपूरथला रोड पर बस और इनोवा कार में हुई टक्कर:  गनीमत रही कि हादसे में बाल-बाल बची सभी सवारियों की जान, पुलिस जांच शुरु – Jalandhar News




जालंधर में कपूरथला रोड पर एक बस और इनोवा कार के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुआ। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और दोनों वाहनों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके और गलती का पता लगाया जा सके। कैसे हुआ हादसा और क्या है पूरा मामला? प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस जालंधर से कपूरथला रूट पर जा रही थी। इसी दौरान कपूरथला रोड पर बस की टक्कर सामने से आ रही एक इनोवा कार से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बस के नीचे जाकर फंस गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे वाहन मालिक हादसे के बाद कार और बस के मालिकों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। कार मालिक ने बताया कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, उन्होंने राहत जताते हुए कहा, “गाड़ियां रोड पर चलती हैं तो ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रब्ब की मेहर से किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।” कार मालिक ने यह भी कहा कि वे बीमा (इंश्योरेंस) क्लेम के अलावा जो भी अतिरिक्त खर्चा होगा, उसे आपस में बैठकर सुलझाने के लिए तैयार हैं। पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस और चौकी नंबर 2 की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।
पुलिस अधिकारी ने कहा की हम दोनों गाड़ियों और उनके चालकों को पुलिस स्टेशन (चौकी नंबर 2) लेकर जा रहे हैं। वहां दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर यह तय किया जाएगा कि गलती किसकी थी। कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *