लुधियाना में सुबह 4 बजे से महा-ऑपरेशन प्रहार-3: 360 पुलिसकर्मियों की 60 टीमों ने दी दबिश; 132 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार,शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी – Ludhiana News

लुधियाना में सुबह 4 बजे से महा-ऑपरेशन प्रहार-3:  360 पुलिसकर्मियों की 60 टीमों ने दी दबिश; 132 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार,शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी – Ludhiana News




पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस की टीम ने गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत तड़के सुबह 4:00 बजे से ही पूरे शहर में ताबड़तोड़ रेड शुरू कर दी। यह महा-सर्च अभियान देर शाम तक जारी रहेगा। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (CP) स्वपन शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बड़े ऑपरेशन की लाइव अपडेट साझा की। सीपी शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए 360 समर्पित पुलिसकर्मियों की 60 विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में अलग-अलग टारगेटेड लोकेशन पर रेड कर रही हैं। इसके अलावा, पंजाब डीजीपी कार्यालय की ओर से लुधियाना पुलिस को अतिरिक्त फोर्स भी मुहैया कराई गई है, ताकि इस अभियान को पूरी सख्ती से अमलीजामा पहनाया जा सके। अब तक की बड़ी उपलब्धियां: 38 केस दर्ज, 132 से ज्यादा राउंडअप पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के अनुसार, सुबह से चल रही इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट इस प्रकार है पुलिस टीमों ने अब तक 132 से अधिक संदिग्धों और बदमाशों को राउंडअप (arrest) किया है। गैंगस्टर नेटवर्क पर चोट: पकड़े गए आरोपियों में 4 कुख्यात गैंगस्टरों के करीबी मददगार और एसोसिएट्स (associates) शामिल हैं, जो किसी न किसी गंभीर मामले में वांछित थे।अवैध हथियार, गांजा, हेरोइन और चोरी के वाहन बरामद रेड के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में कॉंट्राबैंड और हथियार जब्त किए हैं भारी मात्रा में नशीली दवाइयां और ड्रग्स बरामद हुए हैं। इसमें मुख्य रूप से गांजा, अफीम, चिट्टा (हेरोइन) और नशीली गोलियां शामिल हैं। शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी; 8 जगहों पर प्रभावी चेकिंग सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन को पूरी तरह अचूक बनाने के लिए सिर्फ रेड ही नहीं की जा रही, बल्कि शहर के मुख्य रास्तों को भी सील किया गया है। हमने शहर के 8 प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर बेहद प्रभावी नाकाबंदी की है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ आने-जाने वाले हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से एक्यूरेट चेकिंग की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *