गुरदासपुर में रातभर मूसलाधार बारिश: लोग हुए प्रभावित, सड़कें और गलियां जलमग्न; निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी – Batala News

गुरदासपुर में रातभर मूसलाधार बारिश:  लोग हुए प्रभावित, सड़कें और गलियां जलमग्न; निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी – Batala News




गुरदासपुर में आधी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कें, गलियां और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधी रात से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण गुरदासपुर शहर की अधिकांश सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं। गीता भवन रोड, हनुमान चौक, सदर बाजार, संगलपुरा रोड, तिबड़ी रोड, जेल रोड और कॉलेज रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। निचले इलाकों में दिखा बारिश का असर बारिश का सबसे ज्यादा असर शहर के निचले इलाकों में देखा गया। कादरी मोहल्ला, इस्लामाबाद मोहल्ला और सेक्रेटरी मोहल्ला जैसे क्षेत्रों में पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया। इससे घरों में रखा राशन, फर्नीचर और अन्य सामान भीगकर खराब हो गया है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय निवासियों अशोक कुमार, विशाल मुन्ना, केवल कृष्ण, राकेश कुमार, दीपक कुमार और नीलम रेखा ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद इस वर्ष अब तक शहर के मुख्य निकासी नालों की सफाई नहीं करवाई गई है। इसी कारण थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन जाती है और पानी तेजी से नहीं निकल पाता। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की सफाई करवाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *