OTT से ‘सतलुज’ हटाने पर स्पीकर संधवां ने उठाए सवाल: बोले- विचारों और ऐतिहासिक तथ्यों पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विमर्श होना चाहिए – Faridkot News

OTT से ‘सतलुज’ हटाने पर स्पीकर संधवां ने उठाए सवाल:  बोले- विचारों और ऐतिहासिक तथ्यों पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विमर्श होना चाहिए – Faridkot News




फरीदकोट में कोटकपूरा से विधायक व पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अभिनेता एवं गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को OTT प्लेटफॉर्म से महज दो दिनों के भीतर हटाए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कला और सिनेमा समाज के इतिहास और सच्चाई को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यदि किसी फिल्म पर कोई आपत्ति है तो उसके कारण पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किए जाने चाहिए। संधवां ने कहा कि पंजाब के इतिहास, सत्य और न्याय से जुड़े मुद्दों पर खुली और निष्पक्ष चर्चा ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि विचारों और ऐतिहासिक तथ्यों को दबाने के बजाय उन पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विमर्श होना चाहिए। यह फिल्म मिथक नहीं, दस्तावेजों पर आधारित है-स्पीकर स्पीकर संधवां ने कहा कि बताया जाता है कि यह फिल्म किसी कल्पना या मिथक पर आधारित नहीं है, बल्कि देश की प्रमुख जांच एजेंसी की जांच और अदालत में पेश दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई है। ऐसे में फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म से हटाने के कारणों पर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए, ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *