मोगा नगर निगम परआप का कब्जा: सर्वसम्मति से राकेश बजाज सीनियर डिप्टी मेयर व गौरव गर्ग चुने गए डिप्टी मेयर, मेयर भी AAP की – Moga News
मोगा नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में राकेश बजाज को सर्वसम्मति से सीनियर डिप्टी मेयर और गौरव गर्ग को डिप्टी मेयर चुना गया है। दोनों नेता आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके पहले 11 जून को मेयर चुने गए बीरपाल कोर भी आम आदमी पार्टी से चुना जा चुका है। इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और मोगा की स्थानीय विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। परिणामों की घोषणा के बाद निगम परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। 36 पार्षदों ने दिया समर्थन: विधायक डॉ. अमनदीप कौर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में 36 पार्षदों ने अपना समर्थन देकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। उन्होंने सभी पार्षदों, पार्टी वालंटियरों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और पूरी टीम मिलकर मोगा को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएगी। विकास कार्यों को मिलेगी गति: कैबिनेट मंत्री मुंडियां नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मोगा नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) की टीम को पूर्ण समर्थन मिला है, जिससे शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की यह नई टीम एकजुट होकर काम करेगी ताकि शहर की लंबित विकास परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। पंजाब सरकार मोगा के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।”
Source link

