गुरदासपुर में किसानों ने 3 घंटे रोड जाम किया: गन्ना बकाया भुगतान और अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में प्रदर्शन, दी चेतावनी – Batala News

गुरदासपुर में किसानों ने 3 घंटे रोड जाम किया:  गन्ना बकाया भुगतान और अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में प्रदर्शन, दी चेतावनी – Batala News




गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर हरचोवाल में विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर तीन घंटे तक धरना दिया और सड़क यातायात बाधित किया। किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान, अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते और किसानों पर कथित अत्याचारों के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने में लोक इंसाफ मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां), किसान मजदूर संघर्ष समिति और पगड़ी संभाल जट्टा लहर सहित कई किसान संगठन शामिल हुए। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर फसल विविधीकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को गन्ने का दो-दो साल का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों का भुगतान एकमुश्त और समय पर करे, ताकि उन्हें बार-बार परेशानी न उठानी पड़े। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते का भी कड़ा विरोध किया। उनका आरोप था कि यह समझौता पंजाब के कृषि क्षेत्र और कृषि आधारित उद्योगों के लिए हानिकारक साबित होगा। किसानों ने सरकार को दी चेतावनी किसान नेताओं ने पंजाब और केंद्र सरकार पर किसान, मजदूर और छोटे कारोबारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गन्ने का बकाया जल्द जारी नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे ट्रैकों पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने के कारण करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार के साथ जल्द बैठक कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *