संगरूर में पुरानी अनाज मंडी पर पहली बैठक: मंत्री अमन अरोड़ा बोले- सभी हितधारक अपने, लोगों की राय से निकलेगा समाधान – Sangrur News
संगरूर में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पुरानी अनाज मंडी के मुद्दे पर नगर निगम पार्षदों के साथ पहली बैठक की। यह बैठक नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें मंडी से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पुरानी अनाज मंडी का मुद्दा प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने विरोधी दलों पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। मंत्री अमन बोले- कि मंडी के सभी हितधारक उनके अपने हैं मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंडी के सभी हितधारक उनके अपने हैं। उन्होंने बताया कि आज की बैठक इस दिशा में पहला कदम है और मंडी के लोगों की राय के अनुसार ही इस मसले का समाधान निकाला जाएगा। मंत्री अमन अरोड़ा ने अपने कार्यकाल में सुनाम में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वादे पूरे करने में विश्वास रखती है, जैसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने विरोधी दलों पर सरकार को बदनाम करने के लिए बहाने ढूंढने का आरोप लगाया, जबकि विकास कार्य बड़े पैमाने पर चल रहे हैं।
Source link

