जालंधर में दोस्त के घर आए युवक की हत्या: 7 से 8 राउंड का हुआ फायर,पुलिस ने मुख्य आरोपी को पिस्तौल सहित दबोचा – Jalandhar News

जालंधर में दोस्त के घर आए युवक की हत्या:  7 से 8 राउंड का हुआ फायर,पुलिस ने मुख्य आरोपी को पिस्तौल सहित दबोचा – Jalandhar News




जालंधर के आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कला में दिन-दहाड़े एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा के रूप में हुई है, जो गांव ढामुड़ा का रहने वाला था। वारदात के समय वह अपने दोस्त के घर आया हुआ था, जहां आपसी विवाद के चलते इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक दविंदर उर्फ आज सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। दोनों दोस्त घर के भीतर मौजूद थे कि तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। बाइक सवार युवक बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे मनप्रीत सिंह के घर के अंदर दाखिल हो गए। घर के अंदर जाते ही किसी बात को लेकर इन युवकों और दविंदर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
7 से 8 राउंड के हुए फायर हमलावरों ने दविंदर को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। इस अंधाधुंध फायरिंग में दविंदर को चार गोलियां लगीं, जो उसकी टांग, पेट और सिर में लगीं। गोलियां लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया और गंभीर रूप से घायल दविंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दिन-दहाड़े हुई इस हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला गंभीर होने के कारण सूचना मिलते ही एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी और डीएसपी रैंक के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसमें वारदात और आरोपियों के भागने की पूरी घटना कैद हो गई है। इस फुटेज की मदद से पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में बड़ी कामयाबी मिली।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के असली कारणों और बाकी बचे आरोपियों का पता लगाने के लिए पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *