पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: लुधियाना में जिम की लापरवाही से युवक की मौत; गुरदासपुर में रंधावा का अवैध माइनिंग पर छापा – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  लुधियाना में जिम की लापरवाही से युवक की मौत; गुरदासपुर में रंधावा का अवैध माइनिंग पर छापा – Mohali News


लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर चौक इलाके में एक जिम में हुई लापरवाही के बाद घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि सिद्धू जिम में 21 वर्षीय ट्रेनर ने लेग प्रेस मशीन पर क्षमता से अधिक वजन लगवा दिया, जिससे शिवम की रीढ़ की हड्डी की

.

परिजनों के अनुसार, शिवम नियमित रूप से सिद्धू जिम में वर्कआउट करने जाता था। उनका आरोप है कि 22 दिन पहले रूटीन एक्सरसाइज के दौरान 21 वर्षीय ट्रेनर ने उसे लेग प्रेस करने के लिए कहा। इसी दौरान ट्रेनर ने मशीन में अचानक जरूरत से ज्यादा वजन लगा दिया।

परिजनों का कहना है कि जैसे ही शिवम ने वजन उठाने की कोशिश की, उसकी कमर और रीढ़ में तेज दर्द हुआ और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

इंडोनेशिया के शाही परिवार ने पंजाबी युवक को ‘प्रिंस’ की उपाधि दी

गुरदासपुर जिले के बटाला के पास स्थित गांव उमरवाल के रहने वाले कुँवर अमृतबीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिटनेस और पुश-अप्स के क्षेत्र में पिछले छह वर्षों में 70 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके अमृतबीर सिंह को इंडोनेशिया के शाही परिवार ने औपचारिक रूप से ‘प्रिंस’ (राजकुमार) की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

अमृतबीर सिंह का दावा है कि यह प्रतिष्ठित शाही सम्मान पाने वाले वह पहले पंजाबी और पहले भारतीय युवा हैं। बिना किसी आधुनिक जिम या महंगे उपकरणों के, पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का उदाहरण माना जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में नाबालिग से रेप, शिकायत करने पर ईंट-पत्थर मारे

लुधियाना में 17 साल की नाबालिग से उसके पड़ोसी ने ही रेप किया। वारदात के वक्त उसके माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित लड़की के परिवार को इस घिनौनी करतूत का पता चला तो वे इंसाफ के लिए आरोपी सोनू कुमार के घर शिकायत देने पहुंचे। हालांकि अपनी गलती मानने के बजाय आरोपी ने पीड़ित परिवार पर ही हमला बोल दिया। आरोपी ने अंधाधुंध ईंट-रोड़े बरसाने शुरू कर दिए। इस पथराव में पीड़िता की दूसरी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

पठानकोट के खेत में बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप, किसान ने देख पुलिस बुलाई

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आते गांव रायेपुर चंडीगढ़ के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में संदिग्ध बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना सामने आई। घटना की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के किसान बलदेव सिंह रोजाना की तरह अपने खेत में कृषि कार्य (खेतीबाड़ी) कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक खेत के बीचों-बीच पड़ी एक अजीब और संदिग्ध वस्तु पर गई, जो दिखने में किसी बम जैसी प्रतीत हो रही थी। किसान बलदेव सिंह ने समझदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए उस वस्तु को हाथ नहीं लगाया और बिना देर किए तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। (पढ़ें पूरी खबर)

मानसा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मानसा-भीखी रोड पर स्थित कोटड़ा गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात करीब 8 बजे कार और ट्राले के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान जतिन वर्मा (26 वर्ष), निवासी मानसा, सुरिंदर पाल सिंह (30 वर्ष) निवासी गांव अक्कांवाली के रूप में हुई है। इस हादसे में कार सवार तीसरा युवक अवतार सिंह (23 वर्ष) निवासी मानसा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार तीनों युवक मानसा से भीखी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीखी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले के सामने अचानक कोई वस्तु आ गई। (पढ़ें पूरी खबर)

गुरदासपुर में MP रंधावा ने अवैध माइनिंग पर मारा छापा, 2 जेसीबी से कर रहे थे खुदाई

गुरदासपुर के गहली में धुस्सी बांध टूटने से मचे हड़कंप के बीच सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बड़ा एक्शन लिया है। रंधावा ने विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गुरचक्क और घड़ी के बेट इलाकों में चल रहे अवैध खनन के अड्डों पर अचानक खुद छापेमारी की।

सांसद रंधावा ने एक वीडियो जारी कर सरकार पर माइनिंग माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। सांसद के इस औचक छापे से माइनिंग माफिया और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सांसद रंधावा ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन घुमाए और मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती दी। (पढ़ें पूरी खबर)

गुरदासपुर में युवक की हत्या, परिजन बोले- अमेरिका में बैठे युवक ने हमला करवाया

गुरदासपुर के पुराना शाला इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हुए एक हमले में 26 वर्षीय युवक रोहित सिंह की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला अमेरिका में बैठे एक युवक के कहने पर करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुराना शाला निवासी रोहित सिंह अपने दोस्त गुरजंट सिंह और कुछ अन्य साथियों के साथ इलाके में मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रोहित सिंह की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में शादी का झांसा देकर महिला से रेप

लुधियाना में महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से मुकर गया है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी गांव चक्क भाईका, रायकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका अपने पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा है और वह फिलहाल अपने माता-पिता के घर रह रही है। इसी दौरान उसकी आरोपी गुरदीप सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इंस्टाग्राम पर ही वह दगाबाजी का शिकार हुई।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर अलग-अलग समय पर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

होशियापुर में व्यक्ति की हत्या, मुंह पर धारदार हथियार से कई वार किए

होशियापुर के दसूहा हलके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। सुबह जब भाभी उसे उठाने गईं, तब इस घटना का पता चला। घटना गांव थेपड़ा की है, मृतक की पहचान 52 वर्षीय गुरमेल सिंह के नाम से हुई।

हमलावरों ने उसके मुंह पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरमेल सिंह की भाभी परमजीत कौर उन्हें उठाने पहुंचीं, तो बिस्तर को खून से लथपथ पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और सरपंच को सूचित किया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलजीत सिंह के नेतृत्व में दसूहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भतीजे अमनदीप सिंह के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि गुरमेल सिंह की किसी बात को लेकर एक दिन पहले पड़ोस में लड़ाई हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *