लुधियाना की बेटी ने वीडियो बनाकर पटियाला में किया सुसाइड: बोली-तुझे आजाद कर रही हूं; पति गिरफ्तार, ससुरालियों की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार, संस्कार नहीं करवाया – Ludhiana News
पटियाला में लुधियाना की बेटी ने सुसाइड किया। सुसाइड से पहले रानी ने एक वीडियो बनाया और अपने भाई को भेज दिया। वीडियो मिलते ही भाई व मां ने रानी के ससुराल वालों को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पटियाला के किसी रिश्तेदार को रानी के घर भेजा तो पता चला कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लुधियाना से मायका परिवार वहां पहुंचा तो ससुराली घर से गायब थे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और रजिंद्रा अस्पताल में रखा। परिवार ने ससुरालियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्ट व संस्कार करवाने से मना कर दिया। दबाव में आकर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। परिवार ससुर, सास, ननद व अन्य की गिरफ्तारी पर अड़ा है। लड़की के भाई सन्नी ने बताया कि उसकी बहन को उसका जीजा परेशान करता था और बार-बार उसे छोड़ने को कहता था। इसी बात से तंग आकर उसने सुसाइड कर दिया। उनका आरोप है कि यह भी अभी तय नहीं है कि उसने सुसाइड किया या ससुरालियाें ने मार कर टांगा है। मृतका रानी के भाई सनी ने कही ये अहम बातें:
Source link

