जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े: दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला – Jalandhar News

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:  दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला – Jalandhar News




जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पिस्टल, देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मंडाला निवासी सुनील उर्फ जीऊणा, सलीम मसीह उर्फ बंटी और गांव कुतबीवाल निवासी सुखमन उर्फ सुख्खा के रूप में हुई है। डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू किया। उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित सात कारतूस, एक .315 बोर देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए। रिमांड में जुटाई जाएगी गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों, फिरौती की वारदातों और हथियारों के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *