गुरु हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी, फूलों से किया स्वागत – Ludhiana News
आज माता गंगा जी का प्रकाश पर्व, कल सजेगा मुख्य दीवान: गुरुद्वारा कमेटी ने बताया कि आज माता गंगा जी के प्रकाश पर्व पर दोपहर 1 बजे से भाई हरविंदर पाल सिंह (लिटिल वीर) कीर्तन द्वारा संगतों को गुरबाणी से जोड़ेंगे। कल गुरु हरगोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मुख्य रूप से मनाया जाएगा। अमृत वेले से भाई मगनदीप सिंह, भाई गुरविंदर सिंह, भाई पवनदीप सिंह और भाई जगदीप सिंह कीर्तन करेंगे। रात के दीवान में भाई अरविंदर सिंह नूर, भाई गुरकीरत सिंह, भाई गुरमेल सिंह और रात 12 बजे से भाई सतिंदरपाल सिंह कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे। गुरुपर्व के उपलक्ष्य में संगत के लिए विशेष रूप से मिस्से प्रसाद (मिस्री रोटी), अचार और प्याज का अटूट लंगर छकाया जाएगा। रात के दीवान में श्री दरबार साहिब (अमृतसर) के हजूरी रागी भाई गगनदीप सिंह ने संगतों को वाहेगुरु सिमरन से जोड़ा और पूता माता की आसीस शबद का मनोहर कीर्तन किया। इसके बाद भाई गुरविंदर सिंह (रिंकू वीर) ने आत्म-रस कीर्तन के जरिए धन धन मीरी पीरी पातशाह सब था सहाई होना जी का सिमरन करवाकर माहौल को पूरी तरह गुरुमय कर दिया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने सभी रागी जत्थों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। भास्कर न्यूज |लुधियाना सिखों के छठे गुरु, मीरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा छेवीं पातशाही से अमृत वेले (सुबह) एक विशाल और अलौकिक प्रभात फेरी निकाली गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में सजी इस प्रभात फेरी का संगत ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी में स्त्री सत्संग सभा और बैंड बाजा-गतका टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सीएमसी चौक, बाबा थान सिंह चौक, मोहर सिंह नगर और खुड्ड मोहल्ला होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। रास्ते भर गतका टीमों ने जौहर दिखाए। इस दौरान पूरी संगत पूता माता की आसीस और पंज पियाले पंज पीर जैसे पवित्र शबदों का संगती रूप में गायन करते हुए चल रही थी। अंत में बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों के साथ प्रभात फेरी संपन्न हुई। धार्मिक समागम के तहत रविवार शाम को विशेष रूप से अमृत संचार करवाया गया।
Source link

