लुधियाना में मजदूर की हत्या: मोटर पर खून से लथपथ मिला शव,साइकिल बेचने की थी रंजिश, साथी ने धारदार हथियार से काटा – Jagraon News

लुधियाना में मजदूर की हत्या:  मोटर पर खून से लथपथ मिला शव,साइकिल बेचने की थी रंजिश, साथी ने धारदार हथियार से काटा – Jagraon News




लुधियना के कस्बा जगराओं के गांव कुलार में आज सोमवार सुबह एक मजदूर का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस को खेतों में बनी मोटर के पास शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद थाना चौकीमान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि साइकिल बेचने को लेकर हुए विवाद में मजदूर की हत्या की गई है। मृतक की पहचान बिहार के लक्ष्मीपुर बिलाही गांव निवासी वैजनाथ यादव (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वैजनाथ पिछले करीब 22 वर्षों से गांव कुलार में प्रदीप सिंह के खेत की मोटर पर रहकर मजदूरी कर रहे थे। साइकिल बेचने को लेकर कुछ दिन पहले हुआ था हत्यारे के साथ विवाद पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी चकलेश यादव भी मृतक के ही गांव का रहने वाला है। कुछ समय पहले चकलेश ने वैजनाथ की साइकिल बेच दी थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वैजनाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब खेत मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्यारा और मृतक एक ही गांव के रहने वाले ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों बिहार के एक ही गांव के निवासी थे और लंबे समय से कुलार गांव में मजदूरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसने रविवार को शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। थाना चौकीमान के प्रभारी सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पुरानी रंजिश और साइकिल बेचने को लेकर चला आ रहा विवाद है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *