AAP-MLA जीवन जोत कौर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: श्री अकाल तख्त जत्थेदार को बताया था बोझ; ज्ञानी गड़गज बोले- पेशी के दौरान करेंगे बात – Ludhiana News

AAP-MLA जीवन जोत कौर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें:  श्री अकाल तख्त जत्थेदार को बताया था बोझ; ज्ञानी गड़गज बोले- पेशी के दौरान करेंगे बात – Ludhiana News




आम आदमी पार्टी की हलका अमृतसर पूर्वी से विधायक जीवनजोत कौर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनजोत कौर ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अकाल तख्त पर भारी बोझ बताया था। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आज साफ कर दिया कि पेशी के दौरान उनसे इस मुद्दे पर भी बात की जाएगी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप संह गड़गज ने बेअदबी कानून को लेकर सभी सिख विधायकों व पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री को श्री अकाल तख्त पर तलब किया है। सभी सिख विधायकों व मंत्रियों की पेशी अमृतसर में आज चल रही है। जीवनजोत कौर भी सिख एमएलए हैं तो उन्हें भी इस पेशी में उपस्थित होना पड़ेगा और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार गड़गज के सवालों के जवाब देने होंगे। उसी दौरान ज्ञानी गड़गज जीवनजीत कौर से उस बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगेंगे। सिख संगठनों ने जीवनजोत के बयान को बताया था दुर्भाग्यपूर्ण श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने जब विवादित वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आदेश जारी किया था उसके बाद जीवनजोत कौर ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जीवनजोत कौर के बयान पर सिख संगठनों ने एतराज जताया था और इस दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। सिख संगठनों ने इसे सीधे सीधे श्री अकाल तख्त साहिब का अपमान बताया था। शिअद ने श्री अकाल तख्त साहिब में दी थी शिकायत विवादास्पद बयान के खिलाफ शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (बादल) के शहरी प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान की अगुवाई में वरिष्ठ अकाली नेताओं का एक शिष्टमंडल श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचा। जत्थेदार की गैर-मौजूदगी में नेताओं ने सचिवालय इंचार्ज बगीचा सिंह को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत पत्र में अकाली नेताओं ने मांग की है कि विधायक जीवनजोत कौर को तुरंत श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया जाए। इसके जत्थेदार का पद पूरी सिख कौम के लिए पूजनीय है। किसी भी राजनीतिक नेता द्वारा इस गरिमामयी पद के लिए आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिष्टमंडल ने जत्थेदार गड़गज से विधायक जीवनजोत कौर को अकाल तख्त पर तलब कर उन्हें तनखाहिया घोषित कर धार्मिक दंड देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *