पंजाब कांग्रेस नेतृत्व को लेकर दिल्ली में मीटिंग: आज हो सकती है नेतृत्व की घोषणा, वेणुगोपाल वन-टू-वन नेताओं से कर रहे मीटिंग – Ludhiana News
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर चल रहा है। आज पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपल के घर पर दिल्ली में पंजाब के शीर्ष नेताओं से वन-टू-वन मीटिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस समय सुखजिंदर सिंह रंधावा केसी वेणुगोपाल के घर पर मौजूद हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने तीन ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट के बाद कुछ दिन पहले पंजाब के पांच शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग हुई थी। राहुल गांधी ने पंजाब में नेतृत्व को लेकर अपना फैसला केसी वेणुगोपाल को दे दिया था। केसी वेणुगोपाल लेटर जारी करने से पहले पंजाब के नेताओं से वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें राहुल गांधी के फैसले से अवगत करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी नेताओं से मुलाकात के बाद केसी वेणुगोपाल लेटर जारी करके नए नेतृत्व का ऐलान कर देंगे। चरणजीत सिंह चन्नी व विजयइंद्र सिंगला रेस में आगे पार्टी सूत्रों के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी व विजयइंद्र सिंगला का नाम प्रधान पद पर सबसे आगे चल रहें। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी विजयइंद्र सिंगला को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं लेकिन पार्टी के सीनियर नेता चन्नी को प्रधान बनाने की वकालत कर रहे हैं। वहीं पार्टी में एक धड़ा जट्ट सिख सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रधान बनाने के पक्ष में है। राजा वड़िंग व रंधावा को कंपेनिंग कमेटी में किया जा सकता है एडस्ट कांग्रेस हाईकमान इस समय किसी भी बड़े नेता को नाराज नहीं करना चाहती है, इसलिए राजा वड़िंग व सुखजिंदर सिंह रंधावा को कंपेनिंग कमेटी में एडजस्ट किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पांचों बड़े नेताओं को किसी न किसी कमेटी का प्रमुख बनाकर उसकी घोषणा करेगी। कल चंडीगढ़ में एक मंच पर दिखे थे सभी सीनियर लीडर पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता एक मंच पर नहीं आते हैं लेकिन बुधवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान के खिलाफ की गई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजयइंद्र सिंगला मौजूद रहे। प्रताप सिंह बाजवा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं रहे लेकिन उन्होंने भी इसी मुद्दे पर अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
Source link

