जालंधर में CM मान के खिलाफ गुरुद्वारे में लगे पोस्टर: कथित वायरल वीडियो पर विवाद गहराया; ‘गुरु दोखी’-‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया – Jalandhar News

जालंधर में CM मान के खिलाफ गुरुद्वारे में लगे पोस्टर:  कथित वायरल वीडियो पर विवाद गहराया; ‘गुरु दोखी’-‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया – Jalandhar News




अकाल तख्त के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जालंधर के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में भगवंत सिंह मान को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया गया है, साथ ही संगत से उन्हें ‘मुंह न लगाने’ की अपील की गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में शाम छह बजे एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा जारी आदेशों का पालन करना था। मनन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने संगत से ‘राब्ता’ (संपर्क) करने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो भगवंत मान का ही है। मनन ने यह भी बताया कि मान द्वारा करवाए गए टेस्ट की लैब पर केस दर्ज हो गया है। अकाल तख्त साहिब पर गलती के लिए माफी मांगें
कुलवंत सिंह मनन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे अकाल तख्त साहिब में जाकर अपनी गलती के लिए माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मान ऐसा नहीं करते हैं, तो सिख संस्थाओं और अकाल तख्त साहिब द्वारा लिए गए फैसले पर अडिग रहते हुए वे सरकार के खिलाफ हर लड़ाई लड़ेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *