फाजिल्का में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना: ताले-लॉकर तोड़ सोना, चांदी, नकदी और महंगी घड़ियां ले गए – Fazilka News

फाजिल्का में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना:  ताले-लॉकर तोड़ सोना, चांदी, नकदी और महंगी घड़ियां ले गए – Fazilka News




फाजिल्का की माधव नगरी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नकदी, मोबाइल फोन और महंगी घड़ियां चोरी कर लीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुखप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने परिवार सहित 15 जून को मायके गई हुई थीं। जब वे वापस घर लौटीं तो देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखी तीनों अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए थे और उनमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कैमरे पर रुमाल डाला सुखप्रीत कौर के अनुसार, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने कैमरे पर रुमाल डाल दिया था ताकि उनकी पहचान न हो सके। कैमरे की फुटेज में घटना 23 जून की रात करीब 2:15 बजे की दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि चोर करीब साढ़े चार तोला सोना, 6 से 7 तोला चांदी, एक मोबाइल फोन, रिलैक्स और वर्साचे ब्रांड की घड़ियां तथा 7 से 8 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि अभी नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है और चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद करने की मांग की है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *