लुधियाना में लुटेरा गैंग का गुर्गा अरेस्ट: ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्रियों को बनाते थे निशाना; 7 मोबाइल बरामद – Ludhiana News

लुधियाना में लुटेरा गैंग का गुर्गा अरेस्ट:  ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्रियों को बनाते थे निशाना; 7 मोबाइल बरामद – Ludhiana News




लुधियाना में रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटने वाले गैंग के खिलाफ आरपीएफ और थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी ट्रेन के आउटर पर धीमी होने का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी के मोबाइल खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। डंडा मारकर मोबाइल खींचते थे बदमाश जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ शिबू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य रेलवे लाइन के आउटर पर ट्रेन के धीमा होने का इंतजार करते थे। जैसे ही कोई यात्री ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा दिखाई देता, आरोपी डंडे की मदद से उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लेते और मौके से फरार हो जाते थे। 7 मोबाइल झपटमार से मिले एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि रेलवे यात्रियों से मोबाइल झपटने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर आरपीएफ और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान शिव कुमार उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 7 मोबाइल बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 से लूटपाट और अन्य आपराधिक मामलों के 5 केस दर्ज हैं। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों और चोरी किए गए मोबाइल खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
24 दिन पहले हुई वारदात
करीब 24 दिन पहले ढंडारी रेलवे स्टेशन के नजदीक बिहार के घगरिया निवासी सुमित ट्रेन में दरवाजे पर खड़ा था। तभी ट्रेन के बाहर खड़े एक बदमाश ने डंडा मार कर मोबाइल खींच लिया। यात्री ने झपटमार का पीछा करने के लिए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी लेकिन बदमाश भाग गया था। यात्री के दाहिने हाथ के बाजू की हड्डी टूट गई थी, जबकि माथे पर गहरी चोट आने के कारण करीब 6 टांके लगाने पड़े थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *