फतेहगढ़ साहिब में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू: 544 BLO घर-घर पहुंचेंगे, 3 अगस्त को जारी होगी प्रारंभिक सूची – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:  544 BLO घर-घर पहुंचेंगे, 3 अगस्त को जारी होगी प्रारंभिक सूची – Khanna News




भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो गई है। फतेहगढ़ साहिब की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में एक भी भारतीय नागरिक का वोट नहीं कटेगा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि 25 जून से 24 जुलाई तक जिले के 544 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध करवाएंगे और उन्हें भरने में सहायता करेंगे। जिला चुनाव अधिकारी बोलीं- 3 अगस्त को जारी होगी लिस्ट जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि एसआईआर को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए फतेहगढ़ साहिब जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में तीन ईआरओ (निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी), तीन एईआरओ-1, तीन एईआरओ-2, 15 अतिरिक्त एईआरओ और 55 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म भरे जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के बाद, 3 अगस्त से 2 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि के दौरान, मतदाता फॉर्म नंबर-6 भरकर और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रमाणों में से कोई एक प्रस्तुत करके अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, 1 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *