खन्ना में तेज रफ्तार कैंटर ने तोड़े बैरिकेड्स: हाईटेक नाके पर हादसा, पुलिसकर्मी मुश्किल से बचे; शंभू से लुधियाना जा रहा था – Khanna News

खन्ना में तेज रफ्तार कैंटर ने तोड़े बैरिकेड्स:  हाईटेक नाके पर हादसा, पुलिसकर्मी मुश्किल से बचे; शंभू से लुधियाना जा रहा था – Khanna News




लुधियाना-अमृतसर नेशनल हाईवे पर खन्ना के प्रिस्टीन मॉल के सामने स्थित हाईटेक नाके पर आज बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार डाक पार्सल कैंटर ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और उन्हें काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस दौरान नाके पर तैनात चार से पांच पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डाक पार्सल से भरा यह कैंटर शंभू से लुधियाना की ओर जा रहा था। खन्ना के हाईटेक नाके के पास पहुंचने पर ड्राइवर को आगे लगा नाका दिखाई नहीं दिया और कैंटर सीधे बैरिकेडों से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर बैरिकेडों को तोड़ते हुए कई सौ मीटर तक घसीटता चला गया। ड्राइवर को सफर के दौरान आई नींद बताया जा रहा है कि ड्राइवर को सफर के दौरान नींद आ गई थी, जिसके कारण उसका ध्यान आगे लगे नाके की ओर नहीं गया और यह घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या चोट नहीं आई। नाके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचा ली। ड्राइवर से पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सके। नाका प्रभारी सुखदीप सिंह ने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि चालक को नींद आ गई थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *