बटाला में गैंगस्टर के गुर्गे का एनकाउंटर: पैर में लगी गोली, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती; कपड़ा कारोबारी के घर की थी फायरिंग – Pathankot News
बटाला में पुलिस टीम और एक गैंगस्टर के गुर्गे के बीच आज मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हालांकि, निशाना चूकने के कारण गोलियां व्यापारी के घर की बजाय उसके पड़ोसी के मकान पर जा लगीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलदेव सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी इस वारदात में मुख्य भूमिका सामने आई थी। अब 5 पॉइंट्स में पढ़ें SSP ने क्या कहा:- रविवार रात दो बजे की थी फायरिंग बता दें कि बटाला में कारोबारी से रंगदारी मांगने को लेकर रविवार देर रात करीब 2 बजे कादियां रोड स्थित न्यू टॉप सिटी कॉलोनी में एक कोठी पर अज्ञात बाइक सवारों ने छह गोलियां चलाईं गई थी। गोलियां घर के गेट और आंगन की दीवारों में लगीं। कारोबारी वरिंदर सिंह, निवासी न्यू टॉप सिटी (कादियां रोड), ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से अमन आंडा नाम के गैंगस्टर की ओर से फोन कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी। पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को गोली मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
Source link

