जालंधर की जत्थेबंदियों ने घेरी बिजली मंत्री की कोठी: ट्रांसको की तर्ज पर प्रमोशन और प्रोबेशन पीरियज 3 से एक साल करने की मांग – Jalandhar News

जालंधर की जत्थेबंदियों ने घेरी बिजली मंत्री की कोठी:  ट्रांसको की तर्ज पर प्रमोशन और प्रोबेशन पीरियज 3 से एक साल करने की मांग – Jalandhar News




पंजाब के बिजली कर्मचारी संघर्षशील मोर्चा के आह्वान पर खन्ना में बिजली मंत्री के आवास के बाहर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में जालंधर की जत्थेबंदियां भी शामिल हुईं।
इस धरने में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने हिस्सा लेते हुए सरकार और मैनेजमेंट (प्रबंधन) के खिलाफ अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी जायज मांगों को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।
इस रोष प्रदर्शन में इम्प्लाइज संघर्ष यूनियन पावरकॉम/ट्रांसको पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में विभिन्न सर्कलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बसों में भरकर बड़ी संख्या में शिरकत की। इसमें इम्प्लाइज संघर्ष यूनियन पंजाब के जालंधर सर्कल से परमजीत सिंह लड़ोआ के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में नेताओं और वर्करों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कर्मचारियों के इस बड़े जनसैलाब ने संगठन की मजबूती और एकता का प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए बिजली कर्मचारी संघर्षशील मोर्चा के नेता करमजीत सिद्धू, सचिव अवतार कैंथ, जालंधर सर्कल के नेता परमजीत सिंह लड़ोआ नेता गुरविंदर गुरु, हरप्रीत सिंह, गुरमेल महदपुर, अमित कुमार, हरजस महाराज और सरदारा सिंह गज्जूमाजरा ने कहा कि बिजली कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और मैनेजमेंट द्वारा लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। प्रोबेशन टाइम 1 साल से घटाकर 1 साल करने की मांग
नेताओं ने आगे कहा कि बिजली कर्मचारी हर तरह के मौसम में दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जो कि बेहद निंदनीय है। मोर्चा के नेताओं ने सरकार और मैनेजमेंट से मांग की कि पंजाब के वेतन स्केल तुरंत लागू किए जाएं और 35,400 रुपए का स्केल बिना किसी देरी के दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पार्ट-टाइम स्वीपरों को पक्का करने, 298/21 व 297/11 के कर्मचारियों को ट्रांसको की तर्ज पर पदोन्नति (प्रमोशन) देने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा प्रोबेशनअवधि को तीन साल से घटाकर एक साल करने की भी पुरजोर मांग की। ऐलान-हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा यूनियन नेताओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक तेज तथा व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और मैनेजमेंट की होगी। धरने के अंत में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर ऐलान किया कि हक मिलने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “कर्मचारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के बल पर हम अपने अधिकार लेकर रहेंगे।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *