अबोहर में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार: 130 गोलियां, 30 इंजेक्शन और ₹12 हजार ड्रग मनी बरामद, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस – Abohar News

अबोहर में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार:  130 गोलियां, 30 इंजेक्शन और ₹12 हजार ड्रग मनी बरामद, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस – Abohar News




अबोहर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 130 नशीली गोलियां, 30 नशीले इंजेक्शन, 12 सिरिंज, 100 नीडल और करीब 12 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशों पर चलाए जा रहे कासो अभियान के तहत एसपी आसवंत सिंह और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह की अगुवाई में की गई। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि नशे के नेटवर्क और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। पहली कार्रवाई में, जम्मू बस्ती के पास गश्त के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं, जिसके बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी घटना जम्मू बस्ती-अजीत नगर मार्ग पर हुई, जहां चार संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर 50 नशीली गोलियां मिलीं। इन चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। तीसरी कार्रवाई पुलिस ने दाना मंडी के पीछे की तीसरी कार्रवाई दाना मंडी के पीछे की गई। यहां गश्त के दौरान दो युवकों को काबू किया गया। इनके कब्जे से 50 नशीली गोलियां, 30 इंजेक्शन, 12 सिरिंज, 100 नीडल और करीब ₹12 हजार की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ आईएमसी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि नशीले इंजेक्शन और दवाइयां कहां से लाई जाती थीं और किन-किन क्षेत्रों में इनकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *