जालंधर में सजेगा योग का महाकुंभ – Jalandhar News

जालंधर में सजेगा योग का महाकुंभ – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर शहर के योगाचार्यों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उनका कहना है कि आधुनिक जीवनशैली, बढ़ते तनाव और अनियमित दिनचर्या के बीच योग एक ऐसा प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। योगाचार्य रजनीश कुमार ने कहा कि अक्सर लोग योग को केवल शरीर को मोड़ने या सामान्य कसरत तक सीमित मान लेते हैं, जबकि योग का वास्तविक उद्देश्य शरीर, मन और विचारों के बीच संतुलन स्थापित करना है। उनके अनुसार यदि व्यक्ति प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योग और ध्यान को दे, तो वह लंबे समय तक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ सकता है। प्राणायाम : बदलती जीवनशैली के कारण मानसिक तनाव, चिंता जैसी समस्याएं बढ़ रही। ये मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम। अनुलोम-विलोम और भ्रामरी : नियमित अभ्यास से मन शांत रखने , एकाग्रता बढ़ाने में सहायता मिलेग । गहरी और नियंत्रित श्वास : सुबह के समय शांत वातावरण में श्वास अभ्यास करने से शरीर में ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। कपालभाती और अग्निसार : अनियमित खानपान और निष्क्रिय दिनचर्या के कारण पाचन संबंधी समस्याएं हल करने में ये आसन सहायक होते हैं। वडाला रॉयल्स, नाखां वाला बाग में सुबह 5 से 7.30 तक . जालंधर कैंट में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर द्वारा 5 से 7:00 बजे तक। . भारत विकास परिषद और भारतीय योग संस्थान द्वारा आदर्श नगर पार्क में योग सुबह 5 बजे। . नीमा एसोसिएशन द्वारा दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस में सुबह 6:30 बजे। . जालंधर जिमखाना में योग दिवस सुबह 6:30 बजे। श्री देवी तालाब मंदिर में संस्था द्वारा योग दिवस सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक। . भारतीय योग संस्थान द्वारा कंपनी बाग (नेहरू गार्डन) में योग शिविर सुबह 5 बजे। . मॉडल हाउस चार मरला पार्क में सुबह 5 बजे। . महावीर जैन भवन कपूरथला चौक, सुबह 7 बजे। . चरणजीत पुरा स्थित पार्क। सुबह 6 से 8 बजे तक। . अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा एसडी कॉलेज में। 5:30 बजे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *