चोरी का स्प्लेंडर बेचने पहुंचा युवक गिरफ्तार: मोगा में सूचना पर पुलिस ने घेरा, बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद – Moga News

चोरी का स्प्लेंडर बेचने पहुंचा युवक गिरफ्तार:  मोगा में सूचना पर पुलिस ने घेरा, बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना स्मालसर पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट वाला एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना स्मालसर के अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली। सूचना के अनुसार, मनजोध सिंह उर्फ मनी निवासी गांव पंजगराईं कलां चोरी किए गए मोटरसाइकिलों को आगे बेचने का काम करता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी सूत्रों ने पुलिस को बताया कि मनजोध सिंह एक चोरी का बिना नंबर प्लेट वाला मोटरसाइकिल बेचने के लिए आने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध व्यक्ति बताए गए स्थान पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुआ, जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह मोटरसाइकिल चोरी का पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनजोध सिंह उर्फ मनी के खिलाफ थाना स्मालसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसने मोटरसाइकिल कहां से चोरी किया था और क्या वह किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *