मनाली में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार: युवती भी शामिल, तीनों पंजाब के रहने वाले; चार दिन के रिमांड पर – Manali News
मनाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.350 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इस मामले में दो युवकों और एक युवती सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 21 जून 2026 को अलेऊ क्षेत्र में गश्त के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम कॉटेज, अलेऊ के पास एक किराए के कमरे में रहने वाला व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 19.350 ग्राम चिट्टा/हेरोइन जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, आधा इस्तेमाल किया हुआ सिल्वर फॉयल का रोल, दो लाइटर और चिट्टा के सेवन में प्रयुक्त सिल्वर फॉयल के दो टुकड़े भी बरामद हुए। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले मौके पर मौजूद गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान युसूफ (30 वर्ष), प्रिया (28 वर्ष) और आशीष (28 वर्ष) के रूप में हुई है। युसूफ और प्रिया दोनों धारीवाल, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के निवासी हैं, जबकि आशीष गांव नागकला, डाकघर मजाटा, जिला अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है। 4 दिन के पुलिस रिमांड पर बरामदगी के आधार पर मनाली थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि उन्होंने यह चिट्टा कहां से प्राप्त किया था और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Source link

