18 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार – Jalandhar News

18 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार – Jalandhar News



जालंधर | नूरमहल थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को 18 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेश गिरी उर्फ जोगा निवासी मोरनी वाला तालाब मंदिर, नूरमहल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान चीमा कलां इट्टां वाला रोड के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से सफेद रंग की 18 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और गोलियां जब्त कर लीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *