वर्दी-यात्रा भत्ता बंद करने का विरोध – Jalandhar News
भास्कर न्यूज |जालंधर अनुबंधित मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर (महिला) यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष सरबजीत कौर के निर्देशानुसार महिला कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा “समान कार्य समान वेतन” के आदेश लागू होने के बावजूद जिला अकाउंट अधिकारियों ने उनका वर्दी और यात्रा भत्ता बंद कर दिया है, जबकि उच्चाधिकारियों ने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए। ये स्वास्थ्य कर्मी पिछले 17-18 वर्षों से कार्यरत हैं और फील्ड में सेवाएं देती हैं। 1 जुलाई 2026 को पैनल बैठक में मुद्दा उठाने पर भी समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में कर्मचारियों ने गांवों में टीकाकरण कार्यक्रम का बहिष्कार किया और धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक भत्ते बहाल नहीं होते, वे केंद्रों से बाहर जाकर सेवाएं नहीं देंगी, जिसकी जिम्मेदारी एनएचएम पंजाब व अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वर्कर और जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।
Source link

