सोने की चेन झपटी, पीछा करते समय गिरी – Ludhiana News
भास्कर न्यूज | लुधियाना टिब्बा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही ई-रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन-दहाड़े सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए जब पीड़ित ने चलते ई-रिक्शा से उनका पीछा करने की कोशिश की, तो उसका संतुलन बिगड़ने से नीचे सड़क पर गिर पड़ीं। जिससे महिला को हल्की चोटें भी आई हैं और उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह वारदात 17 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने घर से सामान खरीदने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर बाजार की तरफ जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा टिब्बा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से अपनी बाइक को ई-रिक्शा के बिल्कुल साथ लागा लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ई-रिक्शा में सवार महिला पर अचानक झपट्टा मारा और उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच ली। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को पीड़ित ने चलते ई-रिक्शा से उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन झटके की वजह से वह चलते ई-रिक्शा से सीधे सड़क पर जा गिरीं। सड़क पर गिरते ही उनके हाथ से मोबाइल फोन छिटककर दूर जा गिरा और पूरी तरह टूट गया। वहीं, जब तक आसपास के लोग या ई-रिक्शा चालक कुछ समझ पाते, बाइक सवार लुटेरे मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास की दुकानों और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक के नंबर और दोनों बदमाशों के हुलिए की पहचान करने में जुट गई है।
Source link

