साइकिल सवार गिड़गिड़ाता रहा, पैदल जा रहे युवक से कैश और मोबाइल फोन छीन बाइक सवार फरार – Ludhiana News

साइकिल सवार गिड़गिड़ाता रहा, पैदल जा रहे युवक से कैश और मोबाइल फोन छीन बाइक सवार फरार – Ludhiana News




वार्ड नंबर 1 स्थित अमन नगर इलाके में बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने सरेआम आतंक मचाया। बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए महज ढाई मिनट के भीतर दो अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बना डाला और हथियार के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की यह करतूत साफ नजर आ रही है। सरेआम ढाई मिनट में हुई दो लूट की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में बदमाशों के चेहरे और बाइक का हुलिया नजर आ रहा है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लुधियाना|ईएसआई अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही एक युवती से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल फोन छीन लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब युवती ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों का पीछा किया, तो आरोपियों ने बीच सड़क पर खंजर निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर युवती सहम गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, मिड्ढा चौक के नजदीक की रहने वाली उर्मिला ईएसआई अस्पताल में बतौर स्टाफ कार्यरत हैं। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह रोजाना की तरह बस स्टैंड पर उतरीं और वहां से पैदल अस्पताल की ओर जा रही थीं। अस्पताल के रास्ते में वह अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो शातिर युवकों ने उर्मिला के हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल फोन छीनकर तेज रफ्तार में भागने लगे। अचानक हुई इस वारदात के बाद उर्मिला घबराई नहीं, बल्कि उन्होंने हौसला दिखाते हुए शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ लगा दी। खुद को घिरता देख बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने जेब से एक तेजधार खंजर निकाल लिया और युवती की तरफ लहराते हुए उसे रुकने की धमकी दी। दिनदहाड़े सड़क पर घातक हथियार देखकर युवती पीछे हट गई, जिसके बाद आरोपी कोचर मार्केट की तरफ भागने में कामयाब रहे। वारदात के तुरंत बाद पीडि़ता ने कोचर मार्केट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। बलविंदर सिंह चौकी इंचार्ज, कोचर मार्केट ने बताया की प्रारंभिक जांच में बाइक सवार बदमाशों की मूवमेंट कैमरों में साफ नजर आ रही है। फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर और आरोपियों के हुलिए की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही दोनों स्नैचर्स को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। साइकिल सवार को लूटने के बाद बदमाश वहां से रफूचक्कर होने ही वाले थे कि तभी सड़क पर पैदल आ रहे एक अन्य युवक पर उनकी नजर पड़ गई। बदमाशों ने तुरंत बाइक घुमाई और उसे बीच रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर कहा जो कुछ भी है, चुपचाप निकाल दे। बदमाशों ने डरा-धमका कर उस युवक से 5,000 रुपए की नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज/कार्ड्स लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पैदल आ रहे इस दूसरे पीड़ित की पहचान बंटू के रूप में हुई है। बंटू पेशे से एक होजरी सुपरवाइजर है, जो हाल ही में कामकाज के सिलसिले में गुरुग्राम शिफ्ट हुआ था। वह लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था और पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था। वह लुधियाना अपने परिवार से मिलने और उन्हें अपने साथ गुड़गांव ले जाने के लिए आया था, लेकिन घर पहुंचने से ठीक पहले अमन नगर की गली में लुटेरों का शिकार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार दो लुटेरे अचानक आते हैं और सड़क से गुजर रहे एक साइकिल सवार के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोक लेते हैं। बाइक से उतरते ही एक बदमाश पीड़ित पर घातक हथियार तान देता है। डरा-धमका कर बदमाश उसके पैसे छीनने लगते हैं। पीड़ित साइकिल सवार बदमाशों के आगे हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने और रहम करने की मिन्नतें करता नजर आ रहा है, लेकिन लुटेरों का दिल नहीं पसीजा। लूटपाट करने के बाद जब बदमाश भागने लगे, तो पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर उनके पीछे जाकर अपना मोबाइल वापस करने की गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर आगे बढ़ गए। फुटेज में दिखे बाइक सवार। फुटेज में दिखे बाइक सवार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *