दुकान मालिकों के चोरी के आरोपों से आहत युवक ने की आत्महत्या – tarn-taran News

दुकान मालिकों के चोरी के आरोपों से आहत युवक ने की आत्महत्या – tarn-taran News




भास्कर न्यूज | तरनतारन पट्टी के वार्ड नंबर 13 में एक युवक ने दुकान मालिकों के चोरी के आरोपों से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह (24) के रूप में हुई है। अजयपाल ने शनिवार रात सल्फास निगल लिया। आत्महत्या से पहले अजयपाल ने एक वीडियो भी बनाया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजयपाल 12 साल से सतनाम ज्वैलर्स की दुकान पर काम कर रहा था। करीब 2 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसने नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करने की बात दुकान मालिकों से की। इसके बाद मालिकों ने उस पर नौकरी न छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने अजयपाल पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया। इसी दबाव के कारण अजयपाल गहरे तनाव में चला गया और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं डीएसपी पट्टी रविशेर सिंह ने बताया कि मृतक की मां परमजीत कौर के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर रहे हैं। नियमानुसार आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है… मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 माह पहले ही अजयपाल की शादी हुई थी। वहीं आत्महत्या से पहले अजयपाल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया ​​था। वीडियो में अजयपाल कह रहा है कि “मैंने तीमे की दुकान पर 12 साल काम किया। जब मैंने नौकरी छोड़ने को कहा तो उन्होंने मुझ पर चोरी का ब्लेम लगा दिया। दुकान में चोरी 2 माह पहले हुई थी, तब कुछ नहीं कहा। जब काम छोड़ना चाहा तो जग्गू, गुरकपाल सोनू और तीमा ने मुझ पर दबाव डाला कि 15 लाख रुपए दो, तभी नौकरी छोड़ पाओगे। इनकी वजह से अब मैं सुसाइड कर रहा हूं।’ इसके बाद उसने सल्फास निगल लिया। परिजनों ने बताया कि सल्फास निगलने के बाद अजयपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संबंधित दुकान मालिक फरार बताए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *