सरकार ने 19 गांवों में भेजा जिम का सामान – Jalandhar News

सरकार ने 19 गांवों में भेजा जिम का सामान – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर 5 साल बाद फिर से पंजाब सरकार की तरफ से गांव स्तर पर जिम का सामान मिलना शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री की तरफ से उद्घाटन के बाद जालंधर के 19 गांवों को जिम मुहैया करवाया गया है। इस बार भी चुनावों से पहले गांव में युवाओं को नशों से दूर फिटनेस के प्रति जागरूक करते हुए जिम बांटे जा रहे है। इनमें बैंच प्रैस, डंबल रैक, इनक्लाइन डिक्लाईन, स्कवैट रैक, प्लेट्स, 300 किलो से ज्यादा वेट, ओलिंपिक स्टाइल रॉड व अन्य सामान भी मौजूद है। पहले चरण में जालंधर जिले के 19 गांवों में सामान बांटा जा चुका है, जबकि 12 जिम और आ चुके हैं, जिन्हें जल्द हलका विधायक और हलका इंचार्ज के माध्यम से गांव में इंस्टाल किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत बाजवा ने कहा कि सभी गांवों में जिम का सामान मुहैया करवाया जा चुका है। इसके माध्यम से युवा अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशों से दूर रखना है तो उन्हें फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूक करना होगा इसके अलावा ग्राउंड्स के माध्यम से नशों का प्रभाव कम किया जा सकता है। गौर है कि पिछली सरकारों में भी युवाओं के लिए गांव स्तर पर जिम का सामान बांटा गया था। हालांकि अधिकतर गांवों में यह सामान खराब हो चुका है, जिनकी रिपेयर ना होने से इन्हें अब कोई इस्तेमाल भी नहीं कर रहा है। जिम बांटने के साथ ही सामान की रिपेयर, मेंटीनेंस के लिए भी फंड जारी करना चाहिए और इसके लिए किसी को कस्टोडियन बनाना होगा ताकि इतना महंगा समाना चोरी ना हो सके और खराब होने पर उसकी रिपेयर कर फिर से इस्तेमाल किया जा सके। . करतारपुर का गांव नूरपुर, अलीचक्क, बड़ा छोटा पिंड . जालंधर कैंट के दौलतपुर, अलीपुर के, कासीमपुर, रायेपुर, सरालपुर, सलेमपुर मसंदां, हरदोफराला . नकोदर के तलवंडी सलेम, खीवा, उग्गी, चक्क कलां, भुल्लर, सुनार कलां, गौरसियां पीरां, उप्पल खालसा, चक्क साबू।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *