अमृतपाल सिंह के करीबी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पुलिस – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर गोइंदवाल केंद्रीय जेल में बंद अमृ पाल सिंह के करीबी एनआ रआई गुरिं दरपाल सिंह उर्फ गुर औजला को थाना सदर की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। गुर औजला पर आरोप है कि दिसंबर 2022 में खालसा वहीर के समागम में वेपन लहराया था। गुर औजला को कड़ी सुरक्षा में एसीपी कुलविंदर सिंह और थाना सदर के एस चओ संजीव सूरी कोर्ट में लेकर आए। रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कहा- ुलिस पता करना चाहती है कि वेपन कहां है। उसे वेपन किस ने दिया था। पुलिस ने कहा-गुर औजला अमृ पाल का बेहद करीबी है। इस लिए गहराई से पूछताछ की जरूरत है। कोर्ट ने उसे दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। थाना सदर में 20 फरवरी 2023 को आईपीसी की धारा 188 (कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए किसी आदेश को जानबूझकर मानने से तोड़ता है) के तहत केस दर्ज किया गया था। यह थाना स्तर पर जमानती है, लेकिन बाद में केस में असलहा एक्ट की धारा लगा दी गई थी। आरोप है कि दिसंबर 2022 को जब खालसा वहीर कुक्कड़ पिंड में समागम में पहुंच थी तो गुर औजला ने वेपन लहराया था। गुर औजला मूल रूप से कुक्कड़ पिंड का रहने वाला और यूके से आया था। 23 फरवरी 2023 को अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में अमृतपाल के साथ गुर औजला नामजद किया गया था। अमृतपाल के साथ गुर औजला और अन्य को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था।
Source link

