सफाईकर्मियों ने कौंसिल दफ्तर पर जड़ा ताला: फरीदकोट में 2 माह के वेतन को लेकर हड़ताल; बोले-राशन-बच्चों की फीस के नहीं बचे पैसे – Faridkot News

सफाईकर्मियों ने कौंसिल दफ्तर पर जड़ा ताला:  फरीदकोट में 2 माह के वेतन को लेकर हड़ताल; बोले-राशन-बच्चों की फीस के नहीं बचे पैसे – Faridkot News




फरीदकोट नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों की 2 महीने से वेतन न मिलने के विरोध में चल रही हड़ताल मंगलवार को 9वें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने कोई सुनवाई न होने के रोष में कौंसिल दफ्तर के मुख्य गेट ताला लगा दिया और बाहर धरना देकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सफाई सेवक यूनियन के नेताओं ने कहा कि पिछले दो महीनों से उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन वेतन जारी नहीं किया गया। उनका आरोप है कि जब भी वे वेतन के बारे में अधिकारियों से पूछते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर काउंसिल अधिकारियों से वेतन संबंधी बात करने पर उन्हें धमकी भरे लहजे में जवाब दिया जाता है। इस मौके यूनियन नेता कुलदीप कुमार व विक्की ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब दुकानदारों ने भी उधार देना बंद कर दिया है और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए राशन खरीदने व बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए पैसे खत्म हो चुके है। उन्होंने बताया कि पहले भी प्रदेश स्तर पर हड़ताल की गई थी और उनकी मांगों को लेकर 2 जुलाई को बैठक बुलाई गई है। यदि उस बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गर्मी के मौसम की वजह बीमारियों फैलने का खतरा बढ़ रहा है। 2 दिन फरीदकोट आए मुख्यमंत्री ने दिया था भरोसा बता दें कि 2 दिन पहले फरीदकोट के गांव चंदबाजा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान से जब सफाई कर्मचारियों के वेतन और अन्य समस्याओं को लेकर सवाल पूछा गया था तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि नगर काउंसिल चुनाव होने के कारण फंड जारी नहीं हो सके हैं और जल्द ही फंड जारी कर समाधान कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *