बठिंडा में ट्राॅले से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 4 की मौत: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे राजस्थान के लोग; हादसे में 8 घायल – Bathinda News

बठिंडा में ट्राॅले से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 4 की मौत:  अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे राजस्थान के लोग; हादसे में 8 घायल – Bathinda News




बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 7 बजे हुए एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा राजस्थान से आ रहे अमरनाथ यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर के खड़े ट्रॉला से टकराने के कारण हुआ। घायलों को तत्काल बठिंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके कंट्रोल रूम को बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच हुए हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। सिंह के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में कुल 11 से 12 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से 8 यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों का इलाज एम्स में चल रहा सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉ. लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था द्वारा लाए गए इस मामले में तीन लोगों की मौत सिविल अस्पताल में हुई है, जबकि एक मृतक को एम्स भेजा गया था। सभी घायल यात्रियों का इलाज एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *