अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट माड्यूल बेनकाब: ड्रोन से हेरोइन-हथियार मंगवाने वाले 4 तस्कर अरेस्ट; आरोपियों में 3 बेरोजगार, एक सुपरवाइजर – Amritsar News
अमृतसर पुलिस को नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन मंगवाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 142/26 के तहत की गई। 25 जून, 2026 को थाना सुल्तानविंड की पुलिस गश्त पर थी, तभी बिना नंबर प्लेट की एक दोपहिया गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान गुरसेवक सिंह और निरवैल सिंह से एक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए। इनमें से 3 कारतूस मैगजीन में और 2 कारतूस निरवैल सिंह की जेब से मिले। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ थाना छेहरटा में 30 अप्रैल 2026 को एक घर पर फायरिंग का मामला दर्ज है और दोनों उस केस में फरार चल रहे थे। जशनप्रीत के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए हथियार और नशीला पदार्थ मंगवाते थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए जशनप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा को भी गिरफ्तार किया। जशनप्रीत के खिलाफ पहले से ही 2 किलो हेरोइन का मामला दर्ज है, जबकि गुरसेवक सिंह के खिलाफ भी कई आपराधिक केस चल रहे हैं। चार पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से 3 बेरोजगार हैं, जबकि गुरविंदर सिंह एक अस्पताल में ठेके पर सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। इस कार्रवाई में चार पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से चल रही नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा
Source link

