लुधियान में प्रिंसिपल हत्याकांड का केस: मोबाइलों और डंप पर टिकी पुलिस जांच, आज होगा मृतक का पोस्टमार्टम – Ludhiana News

लुधियान में प्रिंसिपल हत्याकांड का केस:  मोबाइलों और डंप पर टिकी पुलिस जांच, आज होगा मृतक का पोस्टमार्टम – Ludhiana News




लुधियाना में प्रिंसिपल कुलदीप की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। आज कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस अभी तक इस केस में अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है। पुलिस कुछ इलेक्ट्रानिक डिवाइसिज भी कब्जे में लिए है जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस इस केस में प्रिंसिपल कुलदीप, उनके बेटे व अन्यों की काल डिटेल भी खंगाल रही है। सूत्रों मुताबिक घटना वाली रात से पहले तक डंप उठाया जा रहा है ताकि पता चल सके कि घटना से ठीक पहले इलाके में कितने मोबाइल एक्टिव थे। कुछ नंबरों की लोकेशन्स भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के पास 4 से 5 मोबाइल नंबरों की सूची है जिनकी जांच की जा रही है अभी तक की जांच में इस हत्याकांड में किसी जानकार की भूमिका होने का भी शक पुलिस को है। मृतक कुलदीप का बेटा युवी अभी गुमसुम है। मृतक के बेटे ने पुलिस से कहा कि दो व्यक्ति घर घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोपियों ने अर्धनग्न कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को मृतक की गर्दन और पीठ पर किसी नोकीले चीज से हमला किए जाने के निशान मिले है। मृतक कुलदीप 50 वर्षीय था जो अपने घर में ही स्कूल चलाता था। घटना रविवार देर रात की है। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी थी। इस तरह से हुई पूरी वारदात रात में घर में घुसे दो बदमाश, बंधक बनाया: यह घटना लुधियाना के गांव जंडियाली की है। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार देर रात 2 व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे के शोर करने पर पड़ोसी पहुंचे: युवी ने पुलिस से कहा कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही “धालीवाल स्कूल” नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करते थे, जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी परीक्षा देने गई थी भोपालः घटना के समय मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई हैं। इकबाल सिंह धालीवाल अपने बेटे व पत्नी के साथ रहता था। कुलदीप के भाई के बयानों पर पर्चा दर्ज किया है। वारदात के बाद बेटे ने बाहर कर शोर मचाया कि मेरे पापा को मार दिया। फर्स्ट फ्लोर पर रहते था कुलदीपः घटना स्थल पर अभी लूटपाट की कोई जानकारी नहीं है। अर्धनग्न होके सोया था। फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। अभी लगता है कि हत्या के बाद उसे तिरपाल में लपेटकर नीचे लाया गया। बाहर एक स्कूटी खड़ी थी। उसकी लाइट ऑन थी। कार भी वहां पर थी। इसकी पहली पत्नी से तलाक हुआ है और दूसरी शादी है। पहली पत्नी से एक बेटी है वो उसके भाई ने गोद ली है। सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *