रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका गिरफ्तार: MP के भाजपा विधायक की कंपनियों में 1000 करोड़ के फ्रॉड के आरोप; 10 दिन रिमांड पर – Madhya Pradesh News

रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका गिरफ्तार:  MP के भाजपा विधायक की कंपनियों में 1000 करोड़ के फ्रॉड के आरोप; 10 दिन रिमांड पर – Madhya Pradesh News


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Kolkata Police Arrest Mahendra Goenka In 1000 Crore Fraud Case | Delhi

दिल्ली/भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी बिजनेसमैन को कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों में करीब 1000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पकड़ा और अदालत में पेश करने के बाद 10 दिन की रिमांड पर लिया है।

यह मामला कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा है। आरोप है कि रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका ने फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के जरिए पाठक परिवार की कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। करीब 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।

दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद महेंद्र गोयनका को कोलकाता ले लाया गया।

दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद महेंद्र गोयनका को कोलकाता ले लाया गया।

विधायक की कंपनी में प्रबंधन से जुड़े थे गोयनका

पुलिस के मुताबिक, गोयनका पहले पाठक परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधन से जुड़े पद पर कार्यरत था। आरोप है कि इसी दौरान उसने वित्तीय अनियमितताएं कीं और कंपनी का माल बेचकर बड़े पैमाने पर गबन किया। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 120-बी, 467, 468 और 471 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।

बिजनेसमैन पर कटनी में भी दर्ज हैं केस

महेंद्र गोयनका और उसके सहयोगियों के खिलाफ मध्य प्रदेश के कटनी में भी जालसाजी के दो मामले दर्ज हैं। सहयोगी निदेशकों की अग्रिम जमानत याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी लंबे समय से फरार हैं।

NCLT ने भी की थीं सख्त टिप्पणियां

9 मई 2025 को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने एक आदेश में महेंद्र गोयनका और उनकी पत्नी मीनू गोयनका से जुड़े वित्तीय गबन के आरोपों पर सख्त टिप्पणियां की थीं। इसके अलावा गोयनका की एक अन्य कंपनी निसर्ग इस्पात से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी जांच के दायरे में रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *