लुधियाना में पिस्टल की नोक पर नाबालिग किडनेप: पेशाब पिलाया, थूककर चटवाया, वीडियो भी बनाई; घर से भटूरे-चन्ने खाने गया था – Ludhiana News
लुधियाना में बाबा थान सिंह चौक स्थित भटूरे चन्ने खाने गए नाबालिग को कुछ युवकों ने पिस्टल के बल पर ई-रिक्शा में किडनेप कर दिया। सीएमसी चौक नजदीक एक घर में ले जाकर उसकी जमकर मारपीट की। उसे पेशाब पिलाया और थूककर चटवाया। इस गंदी हरकत की आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। नाबालिग के पिता के बयानों पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस केस में मारपीट करने, वीडियो बनाने और अपमानित करने के आरोप में आठ नामजद और दो अज्ञात आरोपियों को नामजद किया है। जानकारी देते हुए नाबालिग के पिता राजू ने बताया कि वह ताजपुर रोड नजदीक का रहने वाला है। उनका बेटा 9वीं कक्षा का स्टूडेंट है। वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। 19 जुलाई 2026 को उनका बेटा राहुल (काल्पनिक) अपने मोटरसाइकिल पर बाबा थान सिंह चौक भटूरे चन्ने खाने गया था। वापिस लौटते समय आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत उसे शिंगार रोड के पास गंदे नाले के नजदीक रोक लिया। पेशाब पिला थूककर चटवा किया अपमानित राजू के मुताबिक बदमाशों ने उसके बेटे को पिस्टल की नोक पर ई-रिक्शा में बैठाया और उसके साथ मारपीट की। कुछ दूरी पर ले जाकर उन लोगों ने उसे एक अन्य आटो में बैठा लिया। वहां से वह उसे किसी अन्य जगह पर ले गए। जहां उसके साथ दोबारा बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना की वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने शिवम को बाथरूम (पेशाब) पिलाया और थूककर उसे चटवाकर अपमानित किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। इन आरोपियों को पुलिस ने किया नामजद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शेरू पापा, विष्णु बैस, नीतू, नेहा, सोना, सोमा, संजना, माया (सभी निवासी लुधियाना) तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 351(2), 79, 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Source link

