पंजाबी सिंगर करन को आया हार्ट अटैक: फर्स्टएड से जान बची, बोले-रोज जिम जाता हूं, मरने से बचा; फिट होने पर भी हेल्थ चैकअप कराएं – Jalandhar News
पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस एन्फुलेंसर करनदीप को आस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आ गया। सिंगर ने खुद इसके वीडियो इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि 19 मई उसकी जिंदगी का लॉस्ट दिन था। अगर उसके दोस्त पास न होते तो वो जिंदा न होता।
रोपड़ में जन्मे और आस्ट्रेलिया में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप ने युवाओं से अपील की कि चाहे आप जिम करते हों लेकिन फिर भी अपना मेडिकल चैकअप जरूर करवाएं पता नहीं कब क्या हो जाए। खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं तो रोज जिम जाता हूं, अच्छी खुराक लेता हूं, वावजूद इसके पिछले कल मेरा ब्रेन और दिल रुक गया।
मुझे अब नई जिंदगी मिली है तो अब मैं युवाओं को सेहत के लिए और प्रेरित करूंगा। करनदीप ने कहा कि पैसा सेहत पर जरूर खर्च करना चाहिए। नहीं तो सब कुछ यहीं पर रह जाएगा।
करनदीप ने नई जिंदगी मिलने पर कहा कि मैं तो फिटनेस के प्रति बहुत ज्यादा अवेयर हूं। मुझे नॉलेज भी है, लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है। लाइफ इज वेरी शार्ट। सो मैं यही कहना चाहता हूं कि सबके साथ मिलकर रहो। अपने माता-पिता बहन-भाई के साथ प्यार से रहो।
बीते कल मेरे साथ जो हुआ, उससे तो मैंने सोचा था कि करन तुम्हारा काम तमाम हो गया अब, लेकिन बच गया। अभी सांस हैं और बाकी। मैं तो पहले ही ग्राउंडेड था लेकिन कल के घटनाक्रम के बाद अब जिंदगी और दुनिया को लेकर नजरिया एकदम से बदल गया। करन ने वीडियो शेयर कर बताई अहम बातें…
Source link

