राम नाम से तन-मन होता है निर्मल: बेदी – Ludhiana News

राम नाम से तन-मन होता है निर्मल: बेदी – Ludhiana News




श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क, सिविल लाइंस में रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग में प्रमुख संत अश्वनी बेदी महाराज ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जिस मन में राम नाम की तरंग रहती है, वहां दुख और संताप टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राम नाम का जाप मन को शुद्ध, शांत और प्रसन्न बनाता है तथा पापों का नाश करता है। ‘अमृतवाणी’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राम नाम का सुमिरन करने से तन-मन पवित्र होता है और प्रभु कृपा प्राप्त होती है। संत बेदी जी ने कहा कि सद्गुरु की कृपा से मन में प्रभु श्रीराम को पाने की इच्छा जागृत होती है और सच्ची भक्ति से व्यक्ति अपने अंतर्मन में ही परमात्मा का साक्षात्कार कर सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित राम नाम जपने का आह्वान करते हुए कहा कि यही जीवन के सुख, शांति और कल्याण का आधार है। सत्संग में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *