लुधियाना के 32 सेक्टर में फायरिंग: इनोवा गाड़ी में डाल कर युवक को किया किडनेप, पुरानी रंजिश का मामला – Ludhiana News

लुधियाना के 32 सेक्टर में फायरिंग:  इनोवा गाड़ी में डाल कर युवक को किया किडनेप, पुरानी रंजिश का मामला – Ludhiana News




लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 (बीसीएम स्कूल के पीछे) में पुरानी रंजिश के चलते बीती रात फायरिंग और अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक खालसा वेज पुवाइंट पर न्यूटरी कुल्चा खाने आए तीन युवकों पर इनोवा सवार 10-12 हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए दो हवाई फायर किए और एक युवक (शुभम) को जबरन गाड़ी में डालकर किडनैप कर फरार हो गए। वारदात में दो युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वारदात का सिलसिलेवार ब्यौरा 1. फास्ट फूड खाने पहुंचे थे दोस्त, पुरानी रंजिश में हुआ हमला जानकारी के मुताबिक, दिलजोत, सचिन और शुभम नाम के तीन युवक सेक्टर 32 के नजदीक ‘खालसा वेज पुवाइंट’ पर न्यूटरी कुल्चा खाने आए थे। इन युवकों की कुछ दिन पहले कुछ अन्य युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। जैसे ही विरोधी गुट को पता चला कि तीनों युवक सेक्टर 32 में घूम रहे हैं, वे इनोवा कार में सवार होकर वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। 2. मारपीट, हवाई फायरिंग और शुभम का किडनैप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों को देखकर सचिन तो मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन शुभम और दिलजोत उनके हत्थे चढ़ गए। हमलावरों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की। जब शुभम ने उनका मुकाबला करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने पिस्तौल तान दी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 2 हवाई फायर किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वे शुभम को जबरन इनोवा गाड़ी में ठंसकर फरार हो गए। दिलजोत के काफी चोटें आई है। 3. मौके पर पहुंची पुलिस, मिले कारतूस के खोल वारदात के बाद पीड़ित दिलजोत ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसीपी और थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के 2 खोल (खोके) बरामद हुए हैं। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी युवक भागते हुए नजर आए हैं। एसएचओ गगनदीप ने कहा -हमें सूचना मिली थी कि 10 से 12 लोग एक युवक को गाड़ी में किडनैप करके ले गए हैं। मौके से दो कारतूस के खोल बरामद हुए हैं और चश्मदीदों ने भी 2 गोलियां चलने की पुष्टि की है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *