लोग बोले, निकासी न हुई तो फैल सकती है बीमारी – Jalandhar News

लोग बोले, निकासी न हुई तो फैल सकती है बीमारी – Jalandhar News




गांव जगराल में पिछले काफी दिनों से सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। सीवरेज बंद होने के कारण गांव की गलियों में गंदा और बदबूदार पानी जमा हो गया है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों का इस रास्ते से आना-जाना तक दूभर हो गया है। गलियों में जलजमाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही इलाके में बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। इस गंभीर मसले को लेकर जब गांव जगराल के मौजूदा सरपंच से बात की गई, तो उन्होंने माना कि समस्या गंभीर है। सरपंच ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि इस संबंध में वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) से बात की गई है। उन्होंने दावा किया कि विभाग के साथ तालमेल बिठाकर जल्द ही इस बंद पड़े सीवरेज को खुलवा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को इस गंदे पानी और परेशानी से हमेशा के लिए निजात मिल सके। जलजमाव के कारण पूरी गली में भीषण बदबू फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही गंदे पानी की निकासी न हुई, तो यहां मलेरिया और डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियां पैर पसार सकती हैं। विभाग को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *