मोगा में 273 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: जालंधर हाईवे पर ग्राहकों को सप्लाई देने पहुंचा था आरोपी – Moga News

मोगा में 273 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:  जालंधर हाईवे पर ग्राहकों को सप्लाई देने पहुंचा था आरोपी – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 273 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत आईजी फरीदकोट रेंज, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) मोगा, डीएसपी (डी) मोगा और डीएसपी सिटी मोगा के दिशा-निर्देशों में सीआईए स्टाफ मोगा की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 25 जून 2026 को सीआईए स्टाफ मोगा की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, गुरविंदर सिंह मोगा हेरोइन बेचने का धंधा करता है। वह जालंधर हाईवे से दिल्ली कॉलोनी मोगा जाने वाली सड़क के गेट के पास अपने ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़ा था। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी गुरविंदर सिंह को पकड़ लिया। डीएसपी सिटी मोगा की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। उसकी पैंट की दाईं जेब से एक पारदर्शी लिफाफे में रखी 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मुकदमा नंबर 151, दिनांक 26 जून 2026, धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क, उसके अन्य साथियों और पिछले-आगे के लिंक की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह (करीब 30 वर्ष) पुत्र गुरबख्श सिंह, निवासी गांव रामूवाला कलां, थाना महिना, जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *