राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची: सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए

राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची:  सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए


मुंबई18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ IPL 2026 की टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत होगी।

मैच का स्कोरबोर्ड

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि पावरप्ले में ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 60 रन और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने टीम को मैच से दूर कर दिया।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा को 2-2 विकेट मिले।

राजस्थान के लिए एक भी अर्धशतक नहीं लगा

राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 38 रन, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 और दासुन शनाका ने 29 रन की पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।

प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा।

अपडेट्स

02:41 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान ने मुंबई को हराया

02:37 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिजेश ने दीपक को आउट किया

ब्रिजेश शर्मा ने मुंबई को नौवां झटका देते हुए मैच पूरी तरह राजस्थान की मुट्ठी में कर दिया। उन्होंने दीपक चाहर को LBW आउट किया। लो फुल-टॉस पर चहर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे फ्रंट पैड पर लगी। उन्होंने रिव्यू जरूर लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में तीनों रेड दिखे और फैसला बरकरार रहा। चहर 5 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।

02:31 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बर्गर ने सूर्या को आउट किया

नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को अपनी ही बॉल पर कैच कर पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार बड़े शॉट के लिए शफल हुए, लेकिन गेंद बल्ले पर सही नहीं आई और सीधा बर्गर के हाथों में चली गई। सूर्या 42 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए।

02:11 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पुंजा ने बॉश को आउट किया

यश पुंजा ने कॉर्बिन बॉश को आउट कर मुंबई को बड़ा झटका दिया। बॉश ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद को ऊंचाई नहीं दे सके। डीप मिड विकेट पर फरेरा ने आगे दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा। बॉश सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

02:00 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर ने हार्दिक को आउट किया

आर्चर ने धीमी शॉर्ट गेंद से हार्दिक पंड्या को आउट किया। हार्दिक पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और लॉन्ग-ऑन की ओर हवा में चली गई। वहां नांद्रे बर्गर ने दबाव में कैच पकड़ा। हार्दिक 15 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।

01:31 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

यश पुंजा ने जैक्स को आउट किया

यश राज पुंजा ने विल जैक्स विकेट लेकर मैच का रुख और मजबूत कर दिया। उन्होंने जैक्स को स्लोअर, टर्न लेती गेंद पर फंसाया। जैक्स ने स्लॉग-स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पिन के खिलाफ गई और सीधा ऊपर हवा में चली गई। वहां ध्रुव जुरेल ने आसान और शांत कैच पूरा किया। जैक्स 18 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के साथ जैक्स और सूर्या के बीच 63 रन की साझेदारी टूटी।

01:10 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए

पावरप्ले में राजस्थान ने जबरदस्त दबाव बनाया और शुरुआती 6 ओवर में ही मैच अपनी पकड़ में कर लिया। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि रायन रिकेल्टन ने कुछ शॉट जरूर लगाए लेकिन जल्दी पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट निकालकर झटका दिया, वहीं नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने भी एक-एक सफलता हासिल की। लेकिन पावरप्ले के अंत तक मुंबई ने 4 विकेट खो दिए और 49 रन बनाए।

01:03 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिजेश ने तिलक को बोल्ड किया

ब्रिजेश शर्मा ने अपने ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने तिलक वर्मा को शानदार गेंद पर बोल्ड किया। गेंद हल्की अंदर आई और नीचे भी रही। तिलक क्रीज पर जमे रह गए और गेंद बल्ले के नीचे से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप उड़ा गई। तिलक 7 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए।

12:57 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बर्गर ने रिकल्टन को आउट किया

चौथे ओवर में नांद्रे बर्गर ने रिकल्टन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई। बाउंड्री पर सूर्यवंशी ने आसान कैच पूरा किया। रिकल्टन 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।

12:46 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर ने नमन धीर को बोल्ड किया

आर्चर ने चौथे ओवर में नमन धीर को बोल्ड कर दिया। आर्चर की क्रॉस-सीम गेंद तेजी से अंदर आई। नमन शॉट खेलने के लिए पीछे हटे, लेकिन पूरी तरह बीट हो गए और गेंद सीधे मिडिल स्टंप उड़ा गई। नमन 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।

12:25 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर ने पहले ओवर में रोहित को आउट किया

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। आर्चर ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

चौथी गेंद पर आर्चर ने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शानदार लेंथ बॉल डाली, जो हल्का बाहर निकल गई। रोहित खुद को शॉट खेलने से रोक नहीं सके और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई।

रोहित 4 गेंदों में बिना रन बनाए आउट हुए। आर्चर के इस ओवर में मुंबई सिर्फ 1 रन बना सकी।

12:19 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई को जीत के लिए 206 रन की जरूरत

12:13 PM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान ने 205 रन बनाए

राजस्थान के पारी के आखिरी ओवर में जडेजा ने शानदार फिनिश दिया। शुरुआत में शार्दूल ने उन्हें कैच आउट कराया था, लेकिन वह गेंद नो-बॉल निकली और जडेजा को जीवनदान मिल गया। फ्री-हिट पर जडेजा ने चौका जड़ा, फिर अगली गेंद पर एक और बाउंड्री लगाई। दूसरी ओर बर्गर ने भी तेजी से रन बटोरे। इस ओवर में 14 रन आए और राजश्तान ने 20 ओवर में 205/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

11:57 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

18वें ओवर में दो विकेट गिरे

18वें ओवर में खूब ड्रामा देखने को मिला। आर्चर ने शार्दूल ठाकुर को छक्का और नो-बॉल पर चौका लगाकर दबाव बनाया, लेकिन शार्दुल ने शानदार वापसी की। उन्होंने पहले शुभम दुबे को स्लोअर बॉल पर आउट कराया, फिर आखिरी गेंद पर आर्चर (15 गेंदों में 32 रन) का विकेट भी हासिल कर लिया। दो विकेट लेकर शार्दुल ने राजस्थान की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

11:41 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर ने सिक्स लगाया

राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बना लिए। आर्चर ने डेथ ओवर्स में तेजी से रन बटोरते हुए कॉर्बिन बॉश के ओवर में एक छक्का लगाया।

ओवर की तीसरी गेंद पर बॉश ने मिडिल-लेग पर फुल लेंथ गेंद डाली। आर्चर ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

11:34 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दीपक ने फरेरा को आउट किया

दीपक चाहर ने राजस्थान को एक और बड़ा झटका दिया। उन्होंने धीमी गेंद से डोनोवान फरेरा को कर दिया। फरेरा बड़े शॉट के लिए गए, लेकिन गेंद पर टाइमिंग नहीं बना सके। डीप मिड विकेट पर कॉर्बिन बॉश ने सूरज की तरफ देखते हुए शानदार कैच पकड़ा। फरेरा 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।

11:18 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बॉश ने जुरेल को बोल्ड किया

बॉस ने शानदार गेंद पर जुरेल को बोल्ड कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया। बॉश की यॉर्कर एंगल के साथ अंदर आई। जुरेल ऑन-साइड में खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देकर सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई। जुरेल 26 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

11:08 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शनाका 29 पर रन आउट

राजस्थान का चौथा विकटे गिरा। ध्रुव जुरेल ने पॉइंट के पीछे गेंद खेलकर तेज सिंगल के लिए दौड़ लगा दी। दासुन शनाका भी रन के लिए निकल पड़े, लेकिन तभी जुरेल ने अपना फैसला बदल दिया और वापस लौट गए। शनाका बीच पिच में फंस गए और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए। शार्दूल ठाकुर और कॉरेबिन बॉश ने थोड़ी गड़बड़ी के बावजूद रनआउट पूरा कर लिया। शानदार बल्लेबाजी कर रहे शानाका 15 गेंदों में 29 रन बनाकर रनआउट हुए और जुरेल के साथ 45 रन की साझेदारी टूटी।

10:51 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में राजस्थान ने 3 विकेट गंवाए

पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट गंवाए। यशस्वी ने शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाए और LBW रिव्यू में भी किस्मत ने उनका साथ दिया। तीसरे ओवर में दीपक चाहर महंगे साबित हुए, लेकिन बाद में मुंबई ने शानदार वापसी की।

विल जैक्स ने जायसवाल (27) को आउट किया, फिर चहर ने वैभव सूर्यवंशी (4) को पवेलियन भेजा। इसके बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पारी संभालने की कोशिश की। छठे ओवर में अल्लाह गजनफर ने 15 रन जरूर दिए, लेकिन आखिरी गेंद पर पराग (14) का विकेट लेकर मुंबई को सफलता दिलाई।

10:44 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान का तीसरा विकेट, पराग आउट

छठे ओवर में अल्लाह गजनफर ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया। रियान पराग 8 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। पराग ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली। बाउंड्री पर तिलक वर्मा ने कैच किया।

10:38 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के दोनों ओपनर्स आउट

पांचवें ओवर में दीपक चाहर ने राजस्थान को दूसरा बड़ा झटका दिया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। चहर ने फुल लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। डीप पॉइंट पर फील्डर पहले से तैनात था, लेकिन वैभव ने फिर भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले से स्लाइस होकर हवा में काफी ऊंची चली गई। नमन धीर ने संतुलन के साथ कैच पूरा किया। राजस्थान ने अब दोनों ओपनर्स गंवा दिए हैं।

10:27 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान का पहला विकेट गिरा

राजस्थान का पहला विकेट चौथे ओवर में गिरा। विल जैक्स नेगेंद को हवा में थोड़ा धीमा रखा और टर्न के साथ यशस्वी को ड्राइव के लिए उकसाया। जायसवाल शॉट खेलने गए, लेकिन फ्लाइट से पूरी तरह बीट हो गए और गेंद बल्ले का लिडिंग एज लेकर कवर-पॉइंट की ओर चली गई। वहां कॉर्बिन बॉश ने आसान कैच पूरा किया। जायसवाल 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 1 चौका और 3 शानदार छक्के शामिल रहे।

10:17 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अंपायर्स कॉल में बचे यशस्वी

दूसरे ओवर में विल जैक्स ने वापसी कराते हुए सिर्फ 4 रन दिए। उन्होंने अपनी स्पिन से दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सबसे बड़ा पल ओवर की चौथी गेंद पर आया, जब यशस्वी जायसवाल स्वीप खेलने से चूक गए और मुंबई ने LBW की जोरदार अपील की। DRS में गेंद मिडिल स्टंप को छूती दिखी, लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से जायसवाल बच गए। मुंबई का रिव्यू भी बरकरार रहा। 2 ओवर के बाद स्कोर 13/0 है।

10:08 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पहले ओवर में 9 रन बने

राजस्थान ने पहले ओवर में 9 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं।

09:52 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई की प्लेइंग-11 देखिए

09:46 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।

दूसरी ओर राजस्थान में कप्तान रियान पराग चोट से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर भी खेल रहे हैं।

09:43 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हेड-टु-हेड में राजस्थान एक मैच पीछे

राजस्थान और मुंबई के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 मैच मुंबई और 15 राजस्थान ने जीते हैं।

09:42 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी टॉप स्कोरर, जायसवाल भी फॉर्म में हैं

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं। वैभव 13 मैच में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं।

वैभव के साथ यशस्वी जायसवाल भी मुंबई के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। जायसवाल ने गुवाहाटी में मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में 77 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया था।

जायसवाल ने 3 साल पहले वानखेड़े में अपना पहला IPL शतक लगाया था। गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं।

09:41 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रिकेल्टन के सबसे ज्यादा रन, गजनफर टॉप विकेट टेकर

मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 436 रन बनाए हैं। अफगानी स्पिनर अल्लाह गजनफर ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं।

टीम के भारतीय स्टार इस सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या के पास आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलने का मौका है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वापसी करना चाहेंगे। वे इस सीजन सिर्फ 4 विकेट ले सके हैं। वे पिछले 6 महीने से लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। IPL के बाद उन्हें आराम दिया गया है।

09:41 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वानखेड़े में 5 में से 4 मैच में 200 रन बने, बारिश का अनुमान

वानखेड़े स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां इस सीजन 5 मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच की कम से कम एक पारी में 200 रन बने हैं। छोटी बाउंड्री के कारण यहां ज्यादा रन बनते हैं।

पावरप्ले के शुरुआती ओवर में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। मैच में बारिश खलल डाल सकती है, क्योंकि मुंबई के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। एक्यूवेदर के अनुसार रविवार को 70% बारिश का अनुमान है।

09:40 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

टीम न्यूज

  • राजस्थान ने चोटिल रवि सिंह की जगह इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया है। रवि हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL सीजन से बाहर हो चुके हैं। इमनजोत को 30 लाख रुपए में RR से जुड़े हैं।
  • मुंबई ने चोटिल क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा की जगह महिपाल लोमरोर और रुचित आहिर को टीम में शामिल किया है। MI ने महिपाल को 40 और रुचित को 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

09:32 AM24 मई 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में मुंबई-राजस्थान मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *