बरनाला के किशोर की चिट्टे के ओवरडोज से मौत: गांव का ही युवक साथ ले गया था, हालत बिगड़ने में मोगा में खेत में छोड़कर भागा – Jagraon News

बरनाला के किशोर की चिट्टे के ओवरडोज से मौत:  गांव का ही युवक साथ ले गया था, हालत बिगड़ने में मोगा में खेत में छोड़कर भागा – Jagraon News




पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के दावों के बीच राज्य में नशे से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरनाला जिले में एक 17 साल के किशोर की नशे के ओवर डोज से मौत हो गई। बताया गया है कि उसे उसका दोस्त ले गया था। नशे के चलते जब हालत बगड़ी तो उसे खेत में छोड़कर भाग गया। मामला बरनाला जिले के गांव नारायणगढ़ सोहिया का है। मृतक दिलप्रीत सिंह गांव के ही युवक सुखविंदर के साथ ​निकला था। नाबालिग का शव मोगा जिले के बधनी कला थाना क्षेत्र के गांव रामा मिला। दादा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस दोनों युवकों को नशा सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने ही नाबालिग को नशे के दलदल मे धकेला हठूर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के अनुसार दादा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका पोता 17 वर्षीय दिलप्रीत सिंह उन्हीं के साथ रहता था। गांव का ही रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ थुमना खुद नशा करने का आदी था। उसने ही दिलप्रीत को भी नशे की लत में धकेला था। अपना साथ बाइक पर ले गया था आरोपी पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार दादा ने बताया कि उनका पोता उनके साथ ही रहता था। 22 जुलाई की सुबह आरोपी सुखविंदर, दिलप्रीत को अपनी मोटरसाइकिल पर साथ ले गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने गांव रामा में किसी व्यक्ति से नशा खरीदा और हठूर श्मशान घाट के पास बैठकर उसका सेवन किया। हालत बिगड़ी तो खेत में छोड़कर भागा ओवरडोज के कारण जब दिलप्रीत की हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपी उसे गांव रामा से बुर्ज कलारां जाने वाले मार्ग पर एक खेत की मोटर के पास बेसुध हालत में छोड़कर भाग गया। देर रात आरोपी ने मृतक के भाई को फोन कर सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी पुलिस के अनुसार, दिलप्रीत का शव मोगा जिले के बधनी कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव रामा की सीमा में मिला था। मृतक के दादा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हठूर थाना पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ थुमना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों को नशा बेचने वाला मुख्य तस्कर कौन था, ताकि नशा सप्लाई करने वाली मुख्य कड़ी तक पहुंचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *