लुधियाना में चोरों का बड़ा कारनामा: 5-7 दिन तक गैस कटर से काटी मशीनें, पूरी फैक्ट्री खाली कर ले उड़े 5 करोड़ का माल – Ludhiana News

लुधियाना में चोरों का बड़ा कारनामा:  5-7 दिन तक गैस कटर से काटी मशीनें, पूरी फैक्ट्री खाली कर ले उड़े 5 करोड़ का माल – Ludhiana News




लुधियाना के कोहाड़ा रोड स्थित ‘एमके अग्रवाल फिनिशिंग फैक्ट्री’ में एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने रातों-रात नहीं, बल्कि लगातार 5 से 7 दिन तक बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने फैक्ट्री के अंदर रखी करोड़ों रुपये की भारी मशीनों को गैस कटर से काटा और लोडर में भरकर ले उड़े। शुरुआती जांच में चोरी किए गए माल की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात को सिक्योरिटी गार्ड्स की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। मार्केट डाउन होने के कारण बंद थी फैक्ट्री फैक्ट्री के मालिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि चाइनीज कपड़ों की वजह से मार्केट डाउन चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने पिछले 4-5 महीने से अपनी यूनिट बंद की हुई थी। अब जब मार्केट की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी, तो वे दोबारा काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसी सिलसिले में जब वे डाइंग मास्टर के साथ फैक्ट्री पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पूरी फैक्ट्री खाली पड़ी थी और मशीनों के सिर्फ कटे हुए टुकड़े बिखरे थे। गैस कटर और लोडर का किया गया इस्तेमाल मालिक के मुताबिक, चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने 800 से 1000 किलो की भारी मशीनों को खोलने की बजाय गैस कटर से काटा और उन्हें कबाड़ का रूप देकर ले गए। चोरों ने एक भी मोटर या पैनल नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि रोजाना रात 7 बजे से सुबह 5 बजे तक करीब 8-10 लोग फैक्ट्री में घुसते थे और मशीनों को काटकर लोडर गाड़ियों में भरकर ले जाते थे।
सिक्योरिटी गार्ड्स की भूमिका संदिग्ध, एक गिरफ्तार फैक्ट्री की सुरक्षा का जिम्मा ‘किंग ग्रुप सिक्योरिटी’ के पास था जिसके 3 गार्ड वहां तैनात थे (दो रात में और एक दिन में)। जब फैक्ट्री मालिक और पुलिस मौके पर पहुंचे, तो गार्ड गेट बंद करके भागने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक गार्ड और बाद में उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। सिक्योरिटी एजेंसी के प्रतिनिधि युवराज सिंह ने भी माना कि उनके गार्ड पिछले 4-5 महीने से वहां तैनात थे। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इतनी भारी मशीनरी बिना किसी बड़ी मिलीभगत के नहीं काटी जा सकती। एजेंसी पुलिस की पूरी मदद कर रही है और अपने स्तर पर भी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। क्या कह रही है पुलिस? पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस कमिश्नर (CP) स्वपन शर्मा, ACP बोपाराय और अन्य आला अधिकारी खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार गार्ड से पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा और बाकी फरार आरोपियों को भी सलाखों के पीछे डाला जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *