कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज: सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई के खिलाफ सुनवाई कल; CJI सूर्यकांत की बेंच में पहुंचीं 2 याचिकाएं

कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज:  सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई के खिलाफ सुनवाई कल; CJI सूर्यकांत की बेंच में पहुंचीं 2 याचिकाएं


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है कि NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की। ये याचिकाएं 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था।

27 जुलाई की कॉज लिस्ट के मुताबिक, इन याचिकाओं को CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में रखा जाएगा। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने 24 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।

सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने बेंच से कहा था, “पुलिस छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल प्रयोग कर रही है।” अब सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई कर यह तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

20 जुलाई संसद मार्च में पुलिस के एक्शन की 2 तस्वीरें…

संसद मार्च के दौरान क्या-क्या हुआ था…

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन में कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, संसद की ओर मार्च किया। ये लोग जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक से संसद के करीब पहुंच गए थे।।

इन लोगों ने संसद में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *