फरीदकोट मॉडर्न जेल से 5 मोबाइल बरामद: जेल कर्मियों ने बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन; 5 हवालातियों के खिलाफ केस – Faridkot News

फरीदकोट मॉडर्न जेल से 5 मोबाइल बरामद:  जेल कर्मियों ने बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन; 5 हवालातियों के खिलाफ केस – Faridkot News




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में शनिवार रात विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में जेल प्रशासन ने पांच हवालातियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत भेजी, जिसके आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न बैरकों सहित पूरे जेल परिसर की तलाशी ली जाती है। इसी क्रम में शनिवार रात औचक निरीक्षण के दौरान जेल में बंद हवालाती मोगा निवासी सूरज, मलकीत सिंह उर्फ मन्नू, हरमल सिंह उर्फ हरमल,फाजिल्का निवासी बलजीत सिंह तथा कोटकपूरा निवासी लक्की के कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने उक्त पांचों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएग: जांच अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन किस तरह पहुंचे। यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *