तरनतारन में हथियार-नशा तस्करों पर एक्शन: विदेशी पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब समेत कई गिरफ्तार – tarn-taran News

तरनतारन में हथियार-नशा तस्करों पर एक्शन:  विदेशी पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब समेत कई गिरफ्तार – tarn-taran News




तरनतारन पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में विदेशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, हेरोइन, अवैध शराब और लाहन बरामद की है। सीआईए स्टाफ तरनतारन को मिली खुफिया सूचना के आधार पर गांव राजोके पुल ड्रेन के पास नाकाबंदी कर करनजोत सिंह उर्फ करन और जशनप्रीत सिंह उर्फ गट्टू को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा भारतीय और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से हथियार मंगवाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। इस संबंध में थाना खालड़ा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी एक अन्य कार्रवाई में कुलदीप सिंह उर्फ कीपा निवासी राजोके सुए वाला विहरा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, चार मैगजीन, 52 जिंदा राउंड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी भी पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में रहकर हथियारों की तस्करी करता था। इसके अलावा थाना वल्टोहा पुलिस ने फतेह सिंह उर्फ सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 लीटर लाहन और 15 बोतल अवैध शराब बरामद की। वहीं थाना खेमकरण पुलिस ने भगवंत सिंह को नशीले पदार्थ के सेवन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया। इसी अभियान के तहत थाना सिटी पट्टी पुलिस ने परमिंदर सिंह उर्फ घोघा को 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *